स्कूल खुले, सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर से हुआ स्वागत
रायपुर
कोरोनाकाल में लगभग 11 माह बाद खुले स्कूल में अधमने मन से बच्चे पहुंचे तो गेट पर सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर से स्वागत हुआ जो कि निर्धारित गाइडलाइन था। पहले दिन काफी कम संख्या में बच्चे पहुंचे। हालांकि बच्चों ने स्वीकारा कि आॅनलाइन क्लास की पढ़ाई में उन्हे काफी दिक्कतें आ रही थीं। 9 वीं से 12 वीं तक के ही बच्चों के लिए कक्षाएं शुरू हुई है। कक्षा 1 से 8वीं के बच्चों को आॅनलाइन क्लास में परफॉर्मेंस के हिसाब से अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। यह नियम पहले से ही लागू है।
स्कूल प्रबंधन को भी पूरी सतर्कता बरतनी पड़ रही है बच्चों की संख्या के हिसाब से उन्होने बैठक व्यवस्था की है।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग क्लास में बच्चों के बैठने का इंतजाम किया गया है। स्कूल भी कम घंटों के लिए अभी शुरू में खोला जायेगा। प्रोटोकाल न टूटे इसलिए आज जो भी स्कूल खुले वहां बच्चों को समझाईश देने में ही समय गुजर गया। वैसे को अधिकांश कोर्स पूरा होने को है लेकिन शिक्षकों ने बताया कि अब निर्धारित कोर्स में परीक्षा के हिसाब से तैयारी करवायी जायेगी,जो डाउट्स हैं उन्हे हल कराया जायेगा। विषयवार प्रैक्टिकल एग्जाम लिया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी निदेर्शों के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 अप्रैल 1 मई तक चलेगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। ये दोनों ही परीक्षा आॅफलाइन मोड में होगी। यानी स्टूडेंट्स कों सेंटर्स में जाकर परीक्षा देनी होगी। इस साल कोविड के खतरे को देखते हुए यह किया गया है कि बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें वहीं परीक्षा देनी होगी। अलग सेंटर्स नहीं बनाए जा रहे।

पाठको की राय